1989
Junior High School level
NCERT आधारित
1258965
986574
English

आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल उत्तरौ उत्तरकाशी का प्रमुख उद्धेश्य बच्चों का बौद्धिक ,मानसिक, शारीरिक नैतिक मूल्यों पर आधारित विकास तथा साथ ही ग्रामीणों का पलायन रोकना है इसके साथ ही हमारा मुख्य उद्धेश्य यह भी है कि स्कूल में बच्चों का शैक्षणिक दृष्टी से प्रारम्भिक ज्ञान के साथ साथ उच्च गुणवता से युक्त शिक्षा देने तथा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान देना और बच्चों का जैविक खाद्य पदार्थ को ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा डिब्बा बंद खाने से बच्चों को रोकना है| हम अपने सभी छात्रों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने में विश्वास करते हैं। बच्चे की आध्यात्मिक, बौद्धिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करके सभी स्तरों पर प्रत्येक बच्चे का सशक्तिकरण वह है जिसके लिए हम प्रयास करते हैं । उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अलावा, हमारे विद्यालय में जीवन संगीत, खेल, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, सामाजिक भागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एक बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए कई अवसर प्रदान करता है।विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिका , प्राथमिक उपचार किट , कंप्यूटर कक्ष ,शुद्ध पेयजल ,छोटे बच्चों के लिए खोज-डिब्बा , पुस्तकालय , साफ-सुथरा टॉयलेट , सफाई कर्मचारी आदि सुविधाएँ बेसिक स्तर पर उपलब्ध हैं | विद्यालय में प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को अनेक अनेक ऐतिहासिक स्थानों पर भ्रमण करवाया जाता है विद्यालय में बच्चों के मनोबल को दृढ़ करने के लिए प्रतियोगिताओं में अवसर प्रदान करते हैं जैसे – इंस्पायर अवार्ड उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिता तथा सुलेख , चित्रकला , रंगोली , भाषण ,बस्ता प्रतियोगिता ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएँ आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत करना विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकें बच्चों पर आधारित रोचक कहानियाँ , महापुरुषों की जीवन कथा की पुस्तकों का शनिवार के दिन एक घंटे स्वध्याय करवाया जाता है | सुविधाओं में समय समय पर विभिन्न NGO’s द्वारा भी विगत कई वर्षों से विद्यालय को प्रतिमास अनुदान देकर सहयोग करती आ रही है , साथ ही अन्य भौतिक संसाधन भी उपलब्ध करती है| इनके सहयोग से जुलाई 2022 में सभी अध्ययनरत बच्चों को 30-30 कॉपियां प्रति बच्चा निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं |