आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल उत्तरौं , उत्तरकाशी

महापुरुषों की जयंतियाँ-

विद्यालय में प्रत्येक वर्ष भारत के महान पुरुष जिन्होंने अपना योगदान प्राण देकर दिया I स्कूल में मनाई जाती है |

शैक्षणिक भ्रमण-

प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को अनेक अनेक ऐतिहासिक स्थानों पर भ्रमण करवाया जाता है |

प्रतियोगिताएँ-

विद्यालय में बच्चों के मनोबल को दृढ़ करने के लिए प्रतियोगिताओं में अवसर प्रदान करते हैं जैसे – इंस्पायर अवार्ड उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिता तथा सुलेख , चित्रकला , रंगोली , भाषण ,बस्ता प्रतियोगिता ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएँ आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत करना

मेधावी छात्र-छात्रा-

हम ऐसे बच्चों को इस श्रेणी में रखते हैं जो नियमित रूप से विद्यालय आते हैं I अनुशासन , शीष्टाचार , एवं वर्ष में होने वाली सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हैं I मेधावी छात्र को वार्षिक परीक्षा परिणाम के दिन किसी राजपत्रित तथा राजनेताओं से ऐसे बच्चों को विशेष रूप से सार्वजनिक मंच से विशेष पुरूस्कार से पुरस्कृत करके विद्यालय स्तर पर उसे प्रशस्ती पत्र भी दिया जाता है I इस प्रकार सभी बच्चों का मनोबल बढ़ता है I इस प्रकार से बच्चे की अधिकारी से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष संवाद कर उनमें ऊर्जा और उमंगता बढती है

पुस्तकालय की उपलब्धता –

विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकें बच्चों पर आधारित रोचक कहानियाँ , महापुरुषों की जीवन कथा की पुस्तकों का शनिवार के  दिन एक घंटे स्वध्याय करवाया जाता है

शुल्क विवरण कक्षावार
कक्षा नवीन प्रवेश शुल्क मासिक
L.K.G 2500 500
U.K.G 1500 550
1ST 1500 600
2ND 1500 650
3RD 1500 700
4TH 1500 750
5TH 1500 800
6TH 1500 850
7TH 1500 900
8TH 1500 900
विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएँ –

प्रत्येक कक्षा के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिका , प्राथमिक उपचार किट , कंप्यूटर कक्ष ,शुद्ध पेयजल ,छोटे बच्चों के लिए खोज-डिब्बा , पुस्तकालय , साफ-सुथरा टॉयलेट , सफाई कर्मचारी आदि सुविधाएँ बेसिक स्तर पर उपलब्ध हैं

विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएँ –उद्धेश्य-

बच्चों का बौद्धिक ,मानसिक, शारीरिक नैतिक मूल्यों पर आधारित विकास तथा साथ ही ग्रामीणों का पलायन रोकना है I इसके साथ ही हमारा मुख्य  उद्धेश्य यह भी है कि स्कूल में बच्चों का शैक्षणिक दृष्टी से प्रारम्भिक ज्ञान के साथ साथ उच्च गुणवता से युक्त शिक्षा देने तथा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान देना और बच्चों का जैविक खाद्य पदार्थ को ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा डिब्बा बंद खाने से बच्चों को रोकना है

शिक्षक पात्रता-

विद्यालय में जब भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है , उनका शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लिखित एवं मौखिक रूप से इंटरव्यू लिया जाता है शिक्षित एवं योग्य युवक युवतियों को प्राथमिकता दी जाती है

ड्रेस (यूनिफार्म)-

सभी बच्चे सोमवार से गुरूवार तक पाँच दिन स्कूल द्वारा निर्धारित ड्रेस पहनकर आते हैं व  सप्ताह के दो दिन शुक्रवार व शनिवार को ट्रैक सूट पहन कर आते हैं तथा शिक्षक/शिक्षिकाएँ  भी सप्ताह के प्रथम चार दिन अपनी निर्धारित स्कूल ड्रेस को पहनकर आते हैं

अन्य सुविधाएँ-

अन्य सुविधाओं में समय समय पर गूँज संस्था भी विगत दस वर्षों से विद्यालय की प्रतिमास अनुदान देकर सहयोग करती आ रही है , साथ ही अन्य भौतिक संसाधन भी उपलब्ध करती है

हंस फाउण्डेशन – नई दिल्ली-

इनके सहयोग से जुलाई 2022 में भोले जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सभी अध्ययनरत बच्चों को 30-30 कॉपियां प्रति बच्चा निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं |

Translate